कोहरे में धीमी पड़ी रफ्तार: 75km प्रति घंटे से अधिक तेज नहीं चलेगी ट्रेन, लोको पायलट तय करेंगे गति

मुजफ्फरपुर: बिहार में सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन रेलवे के लिए चुनौती बन जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे द्वारा कई अहम फैसले लिए जाते हैं. इसी क्रम में रेलवे ने कम होती विजिबिलिटी को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार को कम करने का आदेश दिया है.

घने कोहरे को देखते हुए कई ट्रेनों को किया रद्द तो कई ट्रेनों का रूट बदला,  अधिकांश ट्रेनों के लेट रहने के आसार - In view of dense fog many trains were

विजिबिलिटी कम होने पर लिया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनों की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक घटा दी गई है. यात्रियों और रेलवे की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे बोर्ड के संरक्षा कार्यपालक निदेशक मुकुल कुमार ने कुहासे वाले इलाके में ट्रेनों की रफ्तार को सीमित कर दिया है. लोको पायलटों को इसका विशेष निर्देश जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब कुहासा से विजिबिलिटी कम होने पर ट्रेनों की रफ्तार 60 से 75 किमी प्रति घंटे ही रखनी होगी.

ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक

वहीं, 75 किमी प्रति घंटा से अधिक तेज रफ्तार में ट्रेन के परिचालन को तत्काल रोक लगा दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि रेल रूट में अधिक कुहासा होने और दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो तो लोको पायलट स्वत: ट्रेन की गति तय कर उसका परिचालन करेंगे. रेलवे के ऑपरेटिंग के सभी मानकों को पालन करेंगे. इसके अलावा स्टेशन पर फॉगमैन और सिग्नल पर डेटोनेटर लगाने का निर्देश भी दिया है. मालूम हो कि, सामान्य दिनों में उत्तर बिहार में ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है.

पूर्व मध्य रेलवे को मिले 1891 फॉग डिवाइस

ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन हो, इसलिए रेलवे की ओर से सभी जोन और मंडल को फॉग डिवाइस दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे को अबतक 1891 फॉग डिवाइस दिया गया है. सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेश भूषण सूद ने कहा है कि बिना फॉग डिवाइस के लोको पायलट क्रू से गाड़ी पर नहीं चढ़ेंगे. ट्रेन को सुरक्षित और संरक्षित तरीके से परिचालित करना है. सभी क्रू को फॉग डिवाइस उपलब्ध करा दिया गया है.

train cancel 260 trains cancel 11 routs changes 25 reschedule due to fog -  Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे पर भी कोहरे की मार, 260 ट्रेनें  कैंसल; 11 का रूट बदला, देश न्यूज

क्या है फॉग डिवाइस

फॉग पास डिवाइस एक जीपीएस आधारित नेविगेशन डिवाइस है, जो लोको पायलट को घने कुहासा की स्थिति में नेविगेट करने में मदद करता है. यह लोको पायलटों को सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग गेट (मानवयुक्त और मानव रहित), स्थायी गति प्रतिबंध, तटस्थ खंड आदि जैसे निश्चित स्थलों के स्थान के बारे में ऑन-बोर्ड वास्तविक समय की जानकारी (प्रदर्शन के साथ-साथ आवाज मार्गदर्शन) देता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.