केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानीके आज बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में भाजपा ने मीडिया विभाग से जुड़े पार्टी नेताओं को प्रशिक्षित करने की रणनीति तय की है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी की ओर से प्रदेश मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में छह सत्र होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार समापन सत्र को संबोधित करने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा की मीडिया कार्यशाला को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी।

Smriti Irani During Ask Me Anything Session broke her silence for first  time on the question of marrying her friend husband Smriti Irani: स्मृति  ईरानी ने सहेली के पति से शादी करने

यदुवंशियों को भाजपा से जोड़ने 18 को आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

लोकसभा चुनाव में यादव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए 18 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पटना आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ यादव नेताओं की ओर से श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले मोहन यादव का सम्मान कार्यक्रम रखा गया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मोहन यादव के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर दल के नेताओं की जोरदार स्वागत की तैयारी है। मोहन यादव एयरपोर्ट से सीधे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल जाएंगे। श्रीकृष्ण चेतना मंच द्वारा मोहन का अभिनदंन किया जाएगा। सम्मान समारोह में यादव समाज के कई बड़े नेता, रिटायर्ड अधिकारी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद मोहन यादव के भाजपा कार्यालय एवं इस्कान मंदिर भी जाने का कार्यक्रम है।

पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि छलावा

भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि छलावा है। मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि दो वर्ष से अनेक चरणों में प्रदर्शन एवं हड़ताल पर रहे हैं।

ग्राम पंचायत को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, मनरेगा में 20 लाख तक की प्रशासनिक शक्ति और भुगतान का अधिकार, आर्म्स लाइसेंस एवं 73वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत्त 29 अधिकारों को पूर्ण रूप से सौंपने की मांग मुखिया संघ कर रहा है। पंच-सरपंच संघ भी अपने 11 सूत्री मांग को लेकर आक्रामक है। वार्ड सदस्य भी नौ सूत्री मांग को लेकर असंतुष्ट और निराशा में हैं। सरकार ने इनके अधिकारों में कटौती कर उसे सरकारी कर्मी को हस्तांतरित कर दिया है। सरकार इसे ग्राम पंचायत को वापस करे।

smriti irani taught children in chhattisgarh social media users taunt on  her degree - छत्तीसगढ़ः नवा रायपुर में स्मृति ईरानी की पाठशाला, क्लास में  बच्चों को पढ़ाती नजर आईं तो ...

राजद के नेता दोहरा चरित्र जी रहे : तारकिशोर

पूर्व उप मुख्यमंत्री ता रकिशोर प्रसाद ने शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर के मंदिर संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव एवं उनका परिवार मंदिर दर मंदिर पूजा एवं अर्चना कर रहे हैं, लेकिन दल के नेताओं से सनातन विरोधी बयान के साथ-साथ होर्डिंग भी लगवा रहे हैं। कभी उनके विधायक प्रभु श्रीराम के विरुद्ध अवांछित एवं शर्मनाक बयान देते हैं। कभी इनके मंत्री श्रीरामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। मंदिर के रास्ता को मानसिक गुलामी बताते हैं। मतलब स्पष्ट है कि इनके खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग हैं। राजद तुष्टिकरण की नीति के तहत सनातन धर्म को बदनाम करने पर लगा है। जनता ऐसे नेताओं के दोमुहां चरित्र को अच्छी तरह से समझती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading