नौकरी और आरक्षण के मुद्दे पर चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए आरजेडी ने की तैयारी शुरू

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। अगले चार दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव किन मुद्दों पर और किस प्रकार से लड़ा जाएगा। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर 10 जनवरी से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।

राजद की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindi

इस सम्मेलन के द्वारा जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को यह बताया जाएगा कि राज्य में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार राज्य और यहां के नागरिकों की प्रगति के लिए नित्य नए कार्यक्रम और योजनाएं बना रही है और उन्हें लागू भी कर रही है।

अब तक सवा दो लाख से ज्यादा नौकरी

शक्ति ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया। 10 लाख लोगों को रोजगार, नौकरी देने की जो घोषणा तेजस्वी यादव ने की उसके तहत अब तक सवा दो लाख से ज्यादा नौकरी, रोजगार दिए गए है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आवास योजना के साथ स्वरोजगार के भी मदद दी जा रही है। कार्यकर्ता इन योजनाओं को प्रचारित करें, उन्हें यह बताया जाएगा। शक्ति सिंह ने कहा बुधवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सारण, मुज्जफरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, गया जैसे जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading