विमान परिचालन पर कोहरे का असर, धुंध की वजह से कई विमान रद्द

पटना: बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है और साथ ही कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. कोहरे और धुंध की वजह से विमान परिचालन में काफी परेसानी आ रही है. आज सुबह 11:30 तक पटना एयरपोर्ट पर एक भी विमान लैंड नहीं कर पाया है. आज भी हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता से आने वाले विमान को रद्द किया गया. हैदराबाद से पहला विमान पटना एयरपोर्ट पर 9:55 पर लैंड करता है जिसे आज रद्द कर दिया गया है.

विजिबिलिटी के कारण पटना की कई फ्लाइट रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी |  LiveCitiesविजिबिलिटी नहीं बढ़ाई मुश्किलें

बता दें कि पटना एयरपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण सुबह के समय विमान परिचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि सुबह में आने वाले आज तीन जोड़ी विमान को रद्द करना पड़ा है. पटना एयरपोर्ट पर आज लखनऊ, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाले विमान के 2 घंटे देरी से पहुंचने की संभावना है. पटना में आज खुली धूप नहीं है, विजिबिलिटी काफी कम है और उसका असर विमान परिचालन पर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है.

कल हुआ था विमान डाइवर्ट

कल भी पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान बेंगलुरु से पटना आया था जिसे दिन में 12:30 मिनट पर लैंड करवाया जा सका था. आज भी वही स्थिति बनी हुई है. दिन के 11:30 तक यही स्थिति बनी हुई थी, कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमान के परिचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कल पटना एयरपोर्ट पर हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट को डाइवर्ट करके कोलकाता में लैंड करवा गया था. वहीं दिल्ली से पटना आने वाले विमान को डाइवर्ट कर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया था. आज भी वही स्थिति देखने को मिल रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading