राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनुमंडलाधिकारी पूर्वी महोदय को एक ज्ञापन सौपा गया।राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पाले खान ने बताया की कड़ाके की ठंड से आम जन जीवन त्रस्त है।
जिसको देखते हुए पूर्वी अनुमंडल के सभी प्रखंडों एवं निगम क्षेत्र खासकर वंचित ,दलित एवं अल्पसंख्यक बहुल इलाकों मे कम्बल एवं अलाव की व्यवस्था जनहित मे कराई जाये।

वही अनुमंडलाधिकारी ने भी कहा की कंबल की व्यवस्था कराई गई है और जहाँ जरूरत होगी कराई जाएगी एवं निगम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था के लिए नगर निगम को लिखा जा रहा है। मौके पर राजद नेता मो आमिर अहमद भी मौजूद रहे।