जेडीयू के ये दिग्गज नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल, सम्राट चौधरी का इशारा

बिहार : अंग किसान मोर्चा के संरक्षक सह पूर्व प्रत्याशी कौशल सिंह भाजपा में शामिल होंगे। जानकारी हो कि सोमवार को कौशल सिंह ने जदयू (JDU) के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंगलवार को वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस पर चर्चा की।

Youth Commission will be formed in Bihar if BJP comes to power Samrat  Chaudhary announced - बीजेपी सत्ता में आई तो बिहार में बनेगा युवा आयोग,  सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार न्यूज

इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा से जुड़ने की अपील की। कौशल सिंह 19 जनवरी को पटना भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। जानकारी हो कि कौशल सिंह के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जाएंगे।

दर्जनों गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे

कौशल सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से कार्यकर्ता 18 जनवरी को दोपहर में ही दो सौ की संख्या में छोटी गाड़ियों एवं दर्जनों की संख्या में बड़ी गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बांका लोकसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता पटना जा रहे हैं। जो सभी पीएम नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत के महाभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने पर बल देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.