भाजपा और जदयू नेताओं के बयानों से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। वहीं, अब एनडीए में शामिल पशुपति पारस ने इंउी गठबंधन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का टूटना 100 प्रतिशत तय है और राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के बाद एनडीए के लिए अच्छा डेवलपमेंट होगा।

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच मतभेद गहरा गए हैं।

उन्होंने कहा कि अशुभ माना जाने वाला खरमास का समय जा चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शुभ समय शुरू हो गया है और जो भी होगा वह एनडीए के लिए अच्छा होगा।