श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भावुक हुए चिराग पासवान, जानें वजह….

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी भावना व्यक्त की है. इस विशेष अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को लिखकर जमुई और बिहार की जनता की ओर से बधाई दी है. चिराग ने भावुक होते हुए लिखा, मुझे इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होने का सौभाग्य मिला है और इस अवसर पर मैं अपने पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान को याद कर रहा हूं. आज वो जीवित होते तो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होते. बता दें कि एलजेपी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं.

Bihar Politics: चिराग पासवान ने इमोशनल ट्वीट कर जाहिर की इच्छा, बताया किसके  साथ की है जरूरत - Bihar Politics LJP MP Chirag Paswan expressed his desire  by making an emotional tweet

चिराग पासवान ने आगे लिखा, मैं प्रभु श्री राम जी से भारतवर्ष की मंगल कामना करते हुए आपको धन्यवाद देता हूं कि अपने कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे सामाजिक सांस्कृतिक विसंगतियों को कुशलतापूर्वक हल और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान को सुरक्षित किया है. मैं जमुई लोकसभा का सांसद होने के नाते अपने क्षेत्रवासियों सहित समस्त बिहारी और मेरी पार्टी लोग जनशक्ति पार्टी की तरफ से रामनगरी अयोध्या के पावन धाम में श्री राम लाल की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने पर आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. जय श्री राम!

बता दें कि चिराग पासवान के अतिरिक्त आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, बीजेपी सांसद सुशील मोदी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading