बिहार : अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सुरक्षा अलर्ट के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सरकार ने 27 जनवरी तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि है कि 27 जनवरी तक सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश को रद्द रखें। सिर्फ मेडिकल एवं अत्यंत आवश्यक अवकाश को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं।