बिहार: सियासी उलटफेर की चर्चा के बीच बिहार के कई प्रशासनिक सेवा और IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश में सियासी उलटफेर की चर्चा के बीच बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है. दरअसल बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

Ias Transfer In Bihar News : Ias Transfer Today By Gad Bihar Nitish Kumar  Bihar Government Administration - Amar Ujala Hindi News Live - Ias Officer  Transfer :नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के भी 36 अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त की पोस्टिंग कर दी गई है. कई अनुमंडल के एसडीओ भी बदले गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है.

बता दें, वहीं इससे पहले आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक ही राजभवन पहुंच गए हैं. बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे हैं. साथ में  मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं. वहीं इसी बीच हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बिहार में सियासी खेल को लेकर बड़ा इशारा किया है. दरअसल जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा है- बंगला में कहतें हैं,“खेला होबे” मगही में कहतें हैं, “खेला होकतो” भोजपुरी में कहतें हैं, “खेला होखी” बाकी तो आप खुद ही समझदार है…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading