मुजफ्फरपुर : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश राममय हो गया है। ईस दौरान मुजफ्फरपुर के रामबाग माई स्थान मंदिर प्रांगण मे रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साथ ही मंदिर से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो कि नकुलवा चौक, चतुर्भुज स्थान, कालीबाडी़, मालीघाट चौक, रामबाग चौक होते हुये अपने गंतव्य माई स्थान मंदिर तक पहुंची। हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे गाजे-बाजे के साथ नाचते झूमते नजर आए।

जहां मोहल्ले के बच्चों द्वारा राम दरबार और राम सेना का चित्रण प्रस्तुत किया गया। जगह जगह पर रामदरबार के स्वागत के साथ आरती और पुजा की गई। वहीं शाम को मंदिर प्रागंन मे भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर दीपक पटेल, गोपाल कुमार, विजय पांडे, मिंटू पटेल, विकास कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, सनोज कुमार,ऋषि पटेल, दिलीप पटेल, धर्मेंद्र कुमार, राकेश तिवारी, रंजन पटेल अदि भक्तगण उपस्थित रहें।


