बिहार में उलटफेर की चर्चा तेज, इस बड़े नेता ने दिया इशारा…

पटना. बिहार के सियासी गलियारे में एक बार फिर से बड़े सियासी उलटफेर की चर्चा तेज हो गयी है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक ही राजभवन पहुंच गए हैं. बिहार में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे हैं. साथ में  मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं. वहीं इसी बीच हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बिहार में सियासी खेल को लेकर बड़ा इशारा किया है.

CM Nitish Kumar statement ruckus by opposition parties Tejashwi Yadav also  involved | Bihar News: सदन में सीएम नीतीश का बयान, बाहर विपक्षी पार्टियों  का हंगामा शुरू, लपेटे में तेजस्वी ...

दरअसल जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा है- बंगला में कहतें हैं,“खेला होबे” मगही में कहतें हैं, “खेला होकतो” भोजपुरी में कहतें हैं, “खेला होखी” बाकी तो आप खुद ही समझदार है… . अब ऐसे में जीतन राम मांझी के इस पोस्ट से समझ सकते हैं कि कहीं न कहीं बिहार में सियासी खेल होने की चर्चा कर रहे हैं. मांझी के इस पोस्ट का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्यों कि इस पोस्ट के बाद ही सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं.

बता दें, बीते हफ्ते ही जेडीयू की ओर से सभी विधायकों को पटना में ही रहने का आदेश दिया था. वहीं इसके बाद जीतन राम मांझी ने भी अपने विधायकों को पटना में आने को कहा था. वहीं जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के एनडीए में आने को लेकर कहा था कि यह बीजेपी को तय करना है. बीजेपी जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ होंगे. ऐसे में बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गयी है.

जदयू और राजद की ओर से किसी भी तरह के सियासी परिवर्तन से इनकार किया जा रहा है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि सरकार मजबूती से चल रही है. वहीं, जदयू के नेता नीरज कुमार ने भी साफ तौर पर कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह निराधार हैं. सरकारी कामकाज को लेकर नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading