मुजफ्फरपुर के अखाड़ा घाट रोड स्थित एक निजी होटल सभागार में 26 जनवरी के उपलक्ष्य में मुजफ्फरपुर परिवार की ओर से निकाले जाने वाले 551 फिट का भव्य तिरंगा शोभायात्रा को लेकर एक बैठक एवं प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।आयोजन कर्ता आकाश सहनी ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 551 फिट का भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली जाएगी । जिसमें सभी महिला पुरुष एवं सभी धर्म के लोग देश भक्ति का जज्बा दिल में रखते हुए शामिल होंगे।

इसके लिए उन्होंने सभी मुजफ्फरपुर वासियों को आमंत्रित करते हुए अपील किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस तिरंगा शोभायात्रा में शामिल हो। यह तिरंगा शोभायात्रा अखाड़ा घाट रोड, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने नारायण मार्केट से दिन के 11 बजे निकाला जाएगा। जो सरैयागंज टॉवर होते हुए पंकज मार्केट,ग़रीबस्थान मंदिर, पुरानी बाजार, दीपक सिनेमा, हरिसभा चौक,कल्याणी, जवाहरलाल रोड होते हुए नवयुवक समिति सुतापट्टी के रास्ते सरैयागंज टॉवर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

इस बैठक की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर परिवार संगठन के बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अरविंद अकेला ने किया। एवं कार्यक्रम का संचालन आकाश सहनी द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजन कर्ता आकाश सहनी, संस्थापक सह संरक्षक अरविंद अकेला, व्यवस्थापक विकास महतो,रौशन भारती, सोनू कुमार, मोहित कुमार, सूरज प्रकाश, करण सिंह, गोलू , आकाश, रोहित,राज कुमार उर्फ राज राइडर, कमल, अभिषेक, रवि,संजना भारती,छोटे सरकार, शिवम, दर्शन, विक्की, गोलू, सुशांत, वीरेंद्र, सूर्या, पीयूष आदि उपस्थित रहें।
