मुजफ्फरपुर: जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। सरकारी कार्यालय सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी जगहों पर शान से तिरंगा लहराया। वहीं शहर के चंदवारा स्थित वरदान अनाथ आश्रम द्वारा गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।

जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कर मिठाई बांटी गई। साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने नृत्य व देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

आश्रम के बच्चों और महिलाओं के बीच मिठाई बांटी गई। इस दौरान भावना स्वाति ने बताया कि वरदान अनाथ आश्रम एक ऐसा आश्रम है जहां बच्चे से लेकर महिलाएं जो बेसहारा, अनाथ है उन्हें आश्रय प्रदान करता है।

साथ ही उनकी शिक्षा और स्वस्थ सभी प्रकार की सुविधा का ध्यान रखता है। कार्यक्रम का संचालन अनामिका सिन्हा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भावना स्वाति, रेणु सिन्हा, पूजार्ष्या, विभा श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, चांदनी वमी तथा डॉ. नीलाम्बरी गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

