सुशील मोदी का तेजस्वी पर तंज: शिक्षक भर्ती का श्रेय लेने वाले पहली कैबिनेट में क्यों पूरा नहीं किया वादा ?

पटना: बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछली महागठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री विभागीय सचिव से लड़ते रहे और चार महीने तक कार्यालय नहीं गए. रामचरित मानस पर टिप्पणी कर द्वेष फैलाते रहे लेकिन उसके नेता तेजस्वी यादव सत्ता से बाहर होने पर 1.22‌ लाख शिक्षकों को नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि इसमें मंत्री का क्या रोल था?

निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए सुशील मोदी, चारों सदन के सदस्य रहने का  रिकॉर्ड - bihar rajya sabha by election bjp sushil modi decided to be  elected unopposed today - AajTak

सरकारी नौकरी को लेकर बोले बीजेपी सांसद

सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की नियुक्तियां मुख्यमंत्री के नीतिगत निर्णय और उनकी सम्मति से हुईं, जबकि आरजेडी केवल शेखी बघारने में लगा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि महागठबंधन सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा 17 महीनों में पूरा क्यों नहीं कर सकी. मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री के नाते बिहार के अस्पतालों को अधमरा कर आईसीयू में भर्ती करा दिया. वे 17 महीनों में 17 डॉक्टर भी नियुक्त नहीं कर पाए.

तेजस्वी पर भड़के सुशील मोदी

बीजेपी सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव न क्रिकेट में सफल हो पाए, न खेल मंत्री के नाते 17 महीनों में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को जर्जर हालत से उबार सके. मात्र 75 खिलाड़ियों को नौकरी देकर वे अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने की नीति एनडीए सरकार के समय से लागू है, लेकिन हर बात का श्रेय वे लोग लेना चाहते हैं, जिनकी सरकार‌ें घोटाले,‌ भ्रष्टाचार और माफियाओं को संरक्षण देने के लिए कुख्यात रहीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading