बिहार में 1 फरवरी से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, केके पाठक के साथ की समीक्षा बैठक

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हो रहा है. परीक्षा प्रदेश के 1523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और 12 फरवरी तक यह परीक्षा चलेगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी प्रमंडल के डीआईजी और कमिश्नर समेत सभी जिला के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की. इस बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

Bihar: 'पागल न बनाओ, बारिश का बहाना नहीं चलेगा' केके पाठक ने शिक्षकों को  हड़काया, वेतन बंद करने की भी दी धमकी - ias kk pathak scolds teachers even  threatens to stop

इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बैठक

इस मौके पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर लेने का प्रशासन को निर्देश दिया. वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के आयोजन से पूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाए. इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों का रेंडमाइजेशन इस प्रकार से किया जाए ताकि परीक्षा केंद्र के अलावा अन्य विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित न हो.

क्या बोले आनंद किशोर?

 विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी और परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक को छोड़कर कोई भी प्रति नियुक्त कर्मी और पदाधिकारी मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफर की व्यवस्था उपलब्ध होगी. उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षार्थी का परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेना अनिवार्य होगा. देर से आने वाले परीक्षार्थी को उस बैठक की परीक्षा में किसी हाल में शामिल नहीं किया जाएगा.

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा

ऐसे में प्रथम पाली में 9:30 बजे की परीक्षा के लिए 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा, वहीं दूसरी पाली में 2:00 बजे के परीक्षा के लिए 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित

इसके अलावा परीक्षार्थियों का किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित है. परीक्षा के आयोजन के लिए समिति द्वारा नोडल पदाधिकारीयों और जिला शिक्षा पदाधिकारीयों के साथ सभी जिलाधिकारी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसके माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading