बिहार के इस जिले से अयोध्या धाम के लिए खुलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन….जानें समय और सुविधा

पटना. मुंगेर से अयोध्या जाना अब आसान हो जाएगा. दरअसल, रेलवे ने अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा. दरअसल, रेलवे ने अयोध्या के लिए भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है. अब बिहार से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन आगमी 05 फरवरी को मुंगेर से खुलेगी. मुंगेर के स्थानीय सांसद, विधायक और मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Indian Railway: अब 1000 रुपए/माह से भी कम EMI पर घूम सकते हैं काशी से लेकर  बैजनाथधाम तक, जानें इस स्पेशल ट्रेन के बारे में - indian railways special  bharat gaurav train

बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राम मंदिर दर्शन अभियान के राज्य संयोजक जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में हर रोज 05 लाख से अधिक भक्त रामलला का दर्शन कर रहे हैं. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ही आस्था स्पेशल को एक सप्ताह के लिए विस्तारित किया गया है. बता दें कि पहली ट्रेन मुंगेर से 05 फरवरी को खुलेगी. जबकि 09 फरवरी को बरौनी, 12 को समस्तीपुर, 13 और 14 फरवरी को भागलपुर, 16 को मुजफ्फरपुर, 19 को पटना, 23 को मोतिहारी और 26 फरवरी को बेतिया से आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी.

एक ट्रेन से 1338 यात्री कर सकेंगे यात्रा
पार्टी को अगले एक-दो दिनों में 15 और ट्रेनों के खुलने की जानकारी मिल जाएगी. भाजपा के अलावा आरएसएस के विचारकों के लिए दो ट्रेन बिहार से खुल रही है. इसके तहत एक फरवरी को कटिहार, तो दो फरवरी को भागलपुर से विशेष ट्रेन रवाना होगी.एक ट्रेन से 1338 यात्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे. लोगों को अनुशासित तरीके से अयोध्या ले जाया जाएगा. इसके लिए ट्रेन में एक ट्रेन लीडर होंगे. 20 बोगी की इस ट्रेन में हर बोगी में भी एक लीडर होंगे, जो रामभक्त ही होंगे.

भोजन, चाय और नाश्ता भी मिलेगा
आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता व भोजन आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा. धार्मिक मामला होने के चलते शुद्ध शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध कराया जाएगा. चाय, नाश्ता और भोजन की कीमत ट्रेन की बुकिंग में ही शामिल होगी. इसलिए श्रद्धालु यात्रियों को अधिक दिक्कत नहीं होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading