इंटर पास वालों के लिए बिहार में यहां लग रहा रोजगार मेला, जानें कितने पद और सैलरी

सीवान : रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सीवान के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में रोजगार शिविर का आयोजन होने वाला है. रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को जॉब मुहैया कराया जाएगा. इसे लेकर 31 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में कुल 19 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जॉब कैंप के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

Rojgar Divas: रोजगार दिवस पर मध्‍य प्रदेश में हर माह दो लाख लोगों को मिल  रहा रोजगार - Rojgar Divas Every month two lakh people are getting  employment in Madhya Pradesh

नौकरी के लिए युवाओं का 12वीं पास होना अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को जॉब मुहैया कराया जाएगा. इस शिविर में कुल 19 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा. इस मेले में 18 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा रोजगार पाने के लिए युवाओं का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है.

नौकरी पाने वाले को मिलेगी 15 हजार की सैलरी
रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 15 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा. इसमें कुशग्राम खादी ग्रामोद्योग एलएलपी कंपनी में बीएसओ फिल्ड वर्क के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. जिला नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को जरूरी कागजात साथ रखना होगा. युवाओं को आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो आदि लाना होगा.

इस साल का है तीसरा रोजगार मेला
पिछले साल 2023 में कैंप लगाकर कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया था.लेकिन इस बार अनुमान है कि 2023 की अपेक्षा अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाना है. क्योंकि साल की शुरुआती माह जनवरी में ही अब तक दो बार जब कैंप का आयोजन हो चुका है. अब तीसरी बार रोजगार कैंप लगने वाला है. पूर्व में लगे दो कैंप में लगभग 500 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading