मुजफ्फरपुर : हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मुरौल एवम, औराई के प्रमुख तथा कुढ़नी के प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव जारी किया। दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद ही जिला पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया जाएगा। इससे पूर्व सभी को पत्र तामिला कराने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी और संबंधित बीडीओ को दिया गया। बैठक में संबंधित प्रमुख और सदस्यगण उपस्थित थे।
