सीएम नीतीश कुमार ने सरकार बदलते ही किया बड़ा ऐलान, दवा के लिए मरीजों को दी जाएगी ये सुविधा

सरकार राज्य के किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले रोगियों को दवा खरीदने के लिए महीने में 18 हजार रुपए देगी। राज्य में गरीब मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से तीन लाख का अनुदान दिया जाता है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ उन मरीजों को मिलता है, जिनकी सलाना वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम होती है। सरकारी सहायता मिलने के बाद ऐसे गरीब मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट तो हो जाता है, पर पैसों के अभाव में वे नियमित दवा का सेवन नहीं कर पाते।

नीतीश कुमार ने की अंतरिम बजट की तारीफ, कहा- ये सरकार का स्वागत योग्य कदम - Nitish Kumar praised budget said this is welcome and positive step ntc - AajTak

विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक दवाओं की सूची तैयार की गई

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के लिए निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं और संबंधित विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक दवाओं की सूची तैयार की गई है। बाजार मूल्य के आधार पर पाया गया कि प्रति रोगी हर माह 18 हजार की दवा की जरूरत होती है।  सरकार ने लाभुकों से प्राप्त विवरणी और उससे संबंधित आवेदनों पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दो लाख 16 हजार अनुदान की स्वीकृति दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2018-19 में राज्य में 247 मरीजों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।  2019-20 में 238 मरीजों ने जबकि वर्ष 2020-21 में 141 मरीजों की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट हुआ। औसतन हर साल 210 मरीज का किडनी का ट्रांसप्लांट होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading