महागठबंधन की सरकार गिरने बाद सियासी समीकरण बदले, लालू से मिले अखिलेश प्रसाद

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने और नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ एनडीए सरकार के गठन के बाद से सियासी समीकरण भी बदलने लगे हैं। नीतीश कुमार का इंडिया अलायंस से नाता टूट गया है। ऐसे में अब बिहार में लालू की आरजेडी और कांग्रेस ही बड़ी विपक्षी पार्टियां हैं। आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बड़ी बैठक होनी है। जिसमें बिहार कांग्रेस के सभी विधायक शामिल रहेंगे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद भी दिल्ली रवाना होंगे। लेकिन उससे पहले अखिलेश प्रसाद ने राबड़ी आवास पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की। ये मुलाकात 30 मिनट तक चली।

Why Congress make Akhilesh prasad bihar state president close to RJD  supremo Lalu Yadav - RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी रहे अखिलेश सिंह को  कांग्रेस ने क्यों बनाया बिहार प्रदेश ...

माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान बिहार के ताजा सियासी हालातों और लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। दोनों पार्टियों के बीत सीट बंटवारा भी होना है। कयास लगाए जा रहे हैं। कि सीटों को लेकर भी लालू यादव से बात हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इससे पहले बिहार में सीटों को लेकर कांग्रेस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब नीतीश की पार्टी जेडीयू के इंडिया गठबंधन से अलग हो जाने से सीटों के मामले में कांग्रेस की राह आसान हो गई है। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत की अटकलें लगाई जा रही हैं।

आपको बता दें। दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के विधायकों के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बात करेंगे। जदयू के इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर कांग्रेस का दावा हो सकता है, इसका भी आकलन होगा। किस सीट पर अधिक मजबूत दावेदारी होगी, इसके लिए विधायकों से राय ली जाएगी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading