बिहार में प्रदेश सरकार ने एक बार फिर शिक्षकों की बंपर बहाली का फैसला लिया है। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। बीपीएससी की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

तीसरे चरण की शिक्षकों की यह बहाली शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के अधीन आने वाले स्कूलों के लिए की जाएगी।

इस बहाली में चार श्रेणी के पदों पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार, तीसरे चरण में सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर करीब 90 हजार की बहाली होगी।