तेजस्वी यादव के दावे पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा-बिहार में जो खेला होना था वो हो गया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खेला होने वाले दावे पर पलटवार किया है। गिरिराज ने कहा कि बिहार में जो खेला होना था, वो तो हो गया है। अब क्या खेला होगा। 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट है। गिरिराज ने कहा कि कौन डरा हुआ है, इसका पता 12 तारीख को चल जाएगा। उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि रस्सी जल गई है फिर भी ऐंठन नहीं गई।

File:Giriraj Singh addressing a press conference on the achievements of the  Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises, during the last four years,  in New Delhi.JPG - Wikipedia

केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी विधायकों को बोधगया ले जाने की तैयारी पर बोला कि आप चिंता न करें, 12 तारीख को सब पता चल जाएगा। जो लूटने वाले लोग थे वे सरकार से चले गए हैं। अब कोई खेला नहीं होने वाला है। बीजेपी डरी हुई नहीं है, बल्कि कौन डरा हुआ है, यह फ्लोर टेस्ट में पता चल जाएगा।

गिरिराज सिंह ने लैंड फॉर जॉब घोटाले को लेकर भी लालू परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा पाएगा। कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने नौकरी के बदले पैसा लिया है या नहीं, वे बता देंगे। भारत की सरकार पूर्वाग्रह से नहीं बल्कि कानून के तहत काम करती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बिहार में बीजेपी की सरकार बनाने के दावे पर भी गिरिराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कौनसी पार्टी नहीं चाहेगी कि बिहार उनकी सरकार हो। सीपीआई माले जैसी पार्टी भी चाहती है कि उनकी सरकार बने। ऐसे में बीजेपी चाहती है तो कौनसी बड़ी बात है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading