बिहार में बड़ा खेला होने की आशंका, फ्लोर टेस्ट से पहले जीतनराम मांझी से मिले लेफ्ट के विधायक

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक अपडेट देखने को मिला है. दरअसल बिहार में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले भाकपा माले के विधायक महबूब आलम जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे हैं. इस मुलाकात को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्मा सकती है.

Bihar News: Litti with Manjhi Program from Jitan Ram Manjhi Side Big  leaders of Mahagathbandhan including Nitish Kumar will gather | Bihar News:  'लिट्टी विथ मांझी' में पकेगी सियासत की खिचड़ी! CM

बता दें, बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. फ्लोर टेस्ट से पहले अलग-अलग राजनीतिक दल बिहार में फिर से बड़े खेला की बात कह रहे हैं. वहीं इसी बीच शनिवार को जीतनराम मांझी और महबूब की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. खासतौर पर दोनों नेताओं की यह मुलाकात इस लिहाज भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्यों कि मांझी की पार्टी हम के पास फिलहाल 4 विधायक हैं. वहीं मांझी ने बीते दिनों सिर्फ एक विभाग मिलने को लेकर भी बयान दिया था था कि एक रोटी से पेट भरता है क्या?

अब ऐसे में फ्लोर टेस्ट से ठीक 2 दिनों पहले जीतन राम मांझी और महबूब आलम की इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गर्मा सकती है. बता दें, आज शाम आरजेडी विधायक दल की भी बैठक बुलाई गयी है. वहीं इस बैठक से पहले दोनों की मुलाकात को आरजेडी की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इस मुलाकात के बाद महबूब आलम ने कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी, मांझी जी का स्वास्थ्य बेहतर नहीं होने की जानकारी मिली थी, हालांकि अब वह ठीक हो रहे हैं. इसलिए हमलोग उनसे मिलने पहुंचे हैं.

वहीं सियासी मुलाकात को लेकर महबूब आलम ने कहा कि हमलोग उनलोगों में नहीं हैं. हमलोग मांझी से बहुत दिन नहीं मिले थे इसलिए आज मिलने पहुंचे. यह कोई सियासी मुलाकात नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading