5 विधायकों के गायब रहने पर भड़के सम्राट चौधरी, लालू परिवार पर किया प्रहार

बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बड़ा प्रहार किया। साथ ही जदयू-भाजपा के पांच विधायकों के गायब होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि एक-एक का इलाज करूंगा। सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए करारा प्रहार किया।

Youth Commission will be formed in Bihar if BJP comes to power Samrat  Chaudhary announced - बीजेपी सत्ता में आई तो बिहार में बनेगा युवा आयोग,  सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार न्यूज

तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं’

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं, इनको मैं सलाह देता हूं कि जिस दिन सरकार बनी तब इन्होंने कहा कि हम खेल कर देंगे। अब यह क्या हुआ… खेल हो गया ना?

‘एक-एक का इलाज करूंगा’

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “आपको स्पष्ट तौर पर बताता हूं… पांच विधायक जो हमारे जो गायब हुए हैं ना… एक-एक का इलाज करूंगा। कहां-कहां वे रहे, आपके ही एक सदस्य कह रहे थे। पिछले एक सप्ताह से आप लोकतंत्र को लूटने का काम कर रहे थे। आपके विधायक तो सामने से आए और हमारे विधायकों को तो आपने छुपा कर रखा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.