आज बिहार बजट होगा पेश, स्पीकर पद के लिए नंदकिशोर यादव ने भरा पर्चा

पटना: आज बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने नॉमिनेशन किया है. 15 फरवरी को इसका चुनाव होना है. यदि विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार नहीं दिया गया तो सर्व सहमति से वह अध्यक्ष बन जाएंगे. वहीं अगर विपक्ष ने उम्मीदवार खड़ा किया तो मतदान होगा लेकिन एनडीए के पक्ष में बहुमत रहने के कारण नंदकिशोर यादव का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है.

Nandkishor Yadav will be the next speaker of Bihar Assembly, active in  politics since student life - News Nation

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं लेकिन सबकी नजर विधानसभा के नए अध्यक्ष और बिहार के बजट पर ही रहेगी. बजट में क्या कुछ नया होता है और किन क्षेत्रों को सरकार प्राथमिकता देती है. वहीं, दूसरे हाफ में बिहार का बजट आज उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. 3 लाख करोड़ का बजट आज पेश हो सकता है. सत्र से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए यह बजट होगा.

bihar bjp leader nandkishore yadav said bjp government set to form in west  bengal - BJP नेता नंदकिशोर यादव का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार  बननी तय, बिहार न्यूज

प्रश्न काल में इन विभागों के प्रश्न आएंगे

सदन की कार्यवाही आज प्रश्न काल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग, एससी एसटी विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग और खेल विभाग जैसे विभागों के प्रश्न लाए जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री जवाब देंगे. वहीं शून्य काल और ध्यानकर्षण भी आज होगा. वहीं, दूसरे हाफ में बिहार का बजट पेश होगा.

नंदकिशोर यादव ने भरा पर्चा

आज 10:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के लिए नंदकिशोर यादव ने नॉमिनेशन किया. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ नंदकिशोर यादव के तरफ से ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. बजट सत्र के पहले दिन एनडीए सरकार ने उसे पास करा लिया है. 112 के मुकाबले 125 मतों से अविश्वास प्रस्ताव को एनडीए ने सदन में पास कराया है और अवध बिहारी चौधरी को उनको कुर्सी से हटा दिया है.

नीतीश कुमार ने विश्वासमत जीता

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपना बहुमत भी सिद्ध कर दिया है. एनडीए के पास 128 विधायकों का समर्थन पहले से था लेकिन मतदान के दौरान एनडीए के पक्ष में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को लगाकर 130 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है. वहीं आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव विधानसभा में नीतीश कुमार के साथ हो गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading