बिहार का अनोखा मंदिर जहां 17 फीट के गदा के नीचे हनुमानजी और 19 फीट नागदेव के नीचे विराजमान है शिवलिंग

पूर्णिया के यातायात थाना के पास श्रीरूद्र मारुति मंदिर स्थित है. इस मंदिर की भव्यता देखकर लोग आकर्षित हो जाते हैं और अपना सर जरुर झुकाते हैं. इस मंदिर की भव्यता को देख लोग भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं. पूर्णिया का श्री रूद्र मारुति मंदिर में 17 फीट के गदा के नीचे 6 फीट हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है. मंदिर के इस गदा और प्रतिमा बनाने वाले पूर्णिया के ही कलाकार हैं. 5 महीने की कड़ी मेहनत से सभी कलाकारों ने मिलकर मंदिर की भव्यता को बढ़ाया है.

श्री रूद्र मारुति मंदिर लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं दूर-दूर से आकर लोग इस मंदिर की भव्यता को घंटे भर निहारते हैं. वहीं इस मंदिर प्रांगण में 19 फीट ऊंचे शिवलिंग के ऊपर 19 फीट लंबे नाग देव को भी बनाया गया है. देखने के बाद लोग अपना माथा जरूर टेकते हैं. वहीं इस मंदिर की खूबसूरती और भव्यता को लोग घंटे पर निहारते रहते हैं. मंदिर के व्यवस्थापक अनिरुद्ध यादव ने बताया कि मंदिर 5 महीने में बनकर तैयार हुआ है. इस मंदिर को बनाने में पल्लवी मिश्रा, श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह एवं अन्य लोगों का सामूहिक प्रयास रहा है. यह अब एक धरोहर से कम नहीं है.

पूर्णिया के थाना चौक के श्रीरूद्र मारुति मंदिर काफी चर्चा में है. क्योंकि इस मंदिर में 17 फीट लंबा गदा के साथ 6 फीट के हनुमानजी की प्रतिमा है. वहीं 19 फीट लंबे नागदेव के साथ शिवलिंग भी है. इसकी भव्यता देख लोग आकर्षित और भक्ति भाव विभोर हो जाते हैं. यहां सेल्फी लेने के लिए भी भक्तों की भीड़ लगती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.