राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब राजनीति की परंपरा भी बदलती नजर आ रही है। बसंत पंचमी पर बुधवार को ऐसा ही बदलाव विधानसभा लाइब्रेरी में देखने को मिला।बिहार विधानसभा के भावी अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री एवं कई भाजपा नेता सरस्वती पूजन में सम्मिलित हुए।

विधि-विधान से हुई पूजा और हवन के बाद उतारी गई आरती
उन्होंने वैदिक विधि-विधान से विधान सभा लाइब्रेरी में लगी वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष पूजा की। साथ ही हवन एवं आरती भी की गई।
बसंत पंचमी के मौके पर विधानसभा की लाइब्रेरी में हवन के बाद माता सरस्वती की आरती भी उतारी गई।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले नंद किशोर यादव, विधायक भागीरथी देवी जनक सिंह के अलावा विधायक एवं विधान पार्षद पूजा सम्मिलित हुए।

दो साल बाद आयोजन
दो वर्ष बाद बुधवार को बसंत पंचमी पर इस तरह से विधानसभा की लाइब्रेरी में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2021 में भव्य रूप में विजय कुमार सिन्हा ने सरस्वती पूजा की परंपरा को बढ़ावा दिया था।