मांझी ने बताई अंदर की बात, नीतीश तेजस्वी से नहीं राजद के इन नेताओं से थे नाखुश

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा चट्टानी एकता के साथ नीतीश कुमार के समर्थन में खड़ी है। अगर मेरे चार विधायक विधानसभा अध्यक्ष को हटाने में नहीं लगते तो विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी नहीं हटती। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।उन्होंने कहा कि हमारी बातें नीतीश कुमार से हमेशा होती रहती थी। वह हमेशा कहते थे कि विगत 17 महीना से जो मैं देख रहा हूं वह 2005 के पहले की स्थिति बनती दिख रही है। नीतीश कुमार बहुत बेचैन रहते थे। राजद के मंत्रियों के कार्यकलापों से नीतीश कुमार खुश नहीं थे।

सत्ता बदली तो नीतीश कुमार के साथ गए जीतन राम मांझी, बताई समर्थन की वजह -  ham chief jitan ram manjhi joins mahagathbandhan supports cm nitish kumar  bramk – News18 हिंदी

किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए- मांझी

तत्कालीन शिक्षा मंत्री लगातार सनातन धर्म पर प्रहार करते रहते थे। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। नीतीश कुमार ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी के गले में बिहार की जनता माला पहनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 23 फरवरी को बापू सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से हमारी मांग है कि कम से कम एक मंत्री पद हमारी पार्टी को दिया जाए।

अब लोकसभा चुनाव पर नजर

उन्होंने कहा कि अगर देंगे तो भी अच्छा नहीं देंगे फिर भी अच्छा। मौके पर हम पार्टी के टिकारी के विधायक अनिल कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जहां-जहां राजग (NDA) के उम्मीदवार रहेंगे वहां मजबूती से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा उन प्रत्याशियों की मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही कोई भी सरकार काम करती है हमारा संगठन भी बूथ स्तर पर मौजूद है। पटना बापू सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिले से एक हजार की संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों द्वारा जाएंगे। मौके पर हम पार्टी के बबलू कुमार, भीम शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा नेता रवि कुमार पैक्स अध्यक्ष शंकर पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading