बिहार की राजनीति गर्म: लालू की अध्यक्षता तेजस्वी आवास पर आरजेडी के सभी विधायकों के साथ बैठक आज!

बिहार : राज्यसभा चुनाव के मसले पर बिहार की राजनीति गर्म है। इससे पहले नीतीश कुमार की नई सरकार और फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी पारा चरम पर था। इस बीच लालू यादव की पार्टी राजद ने अपने सभी एमएलए और एमएलसी की बैठक बुलाई है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर यह बैठक आहूत की गई है। इसकी अध्यक्ष था खुद लालू प्रसाद यादव करेंगे। राज्य सभा चुनाव से पहले और नीतीश कुमार से अलग होने के बाद राजद की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

जिसने पार्टी को नाम दिया, उसे ही पार्टी से निकाल दिया था लालू यादव ने -  lalu yadav fired leader who gave name to party - AajTak

जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन  बजे के बाद तेजस्वी आवास पर यह बैठक होने वाली है जिसमें सभी विधायकों के साथ राज्यसभा सांसद को भी बुलाया गया है। इस मीटिंग के एजेंडे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राष्ट्रीय जनता दल फिलहाल बिहार की नीतीश कुमार सरकार से अलग हो चुकी है और राज्यसभा चुनाव भी सामने है।  माना जा रहा है कि इन्हीं दो मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।  जानकारी के मुताबिक लालू यादव अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव को लेकर आवश्यक गाइडलाइन देने वाले हैं।

बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। चुनाव में दो सीटों के लिए राजद ने अपना कैंडिडेट मैदान में उतारा है। मनोज कुमार झा को एक बार फिर मौका दिया गया है। जबकि तेजस्वी यादव के निजी सहायक रहे संजय यादव को राज्यसभा भेजने की प्लानिंग राजद ने तैयार की है। कई वरिष्ठ नेताओं को मौका नहीं दिए जाने से राजनीति गर्म है। जेडीयू ने आरजेडी पर बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता नीरज ने राजद के पॉलिटिकल डीएनए पर सवाल खड़ा किया है। इन्हीं परिस्थितियों में राजद की बैठक होने वाली है। पूरी सियासी बिरादरी की नजर इस मीटिंग पर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading