सीटेट परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

CBSE ने CTET का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। इसमें क्वालीफाई अभ्यर्थी बीपीएससी के तीसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता और अहर्ता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले जानिए CTET 2022 Exam के बारे में जरूरी बातें

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1.CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

2.इसके बाद ‘CTET JANUARY – 2024 Result’ लिंक पर क्लिक करें

3.इसके बाद फिर नया पेज खुल जाएगा, यहां अपनो रोल नंबर दर्ज करें

4.इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें

5.रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें इसके अलावा प्रिंटआउट भी ले सकते हैं

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भेजी गई अधियाचना

वहीं शिक्षा विभाग ने तीसरे चरण में 86474 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेज दी है। सामान्य प्रशासन विभाग अगले एक-दो दिन में यह अधियाचना औपचारिक तौर पर बिहार लेाक सेवा आयोग को भेज देगा।

यहां पढ़ें किस कक्षा के लिए कितनी वैकेंसी

कक्षा एक से पांच में 28026, छह से आठ में 19057, कक्षा नौ से 10 में 17018 और कक्षा 11 से 12 वीं में 22373 विद्यालय अध्यापक के पद पर रिक्तियां हैं। इसके लिए बीपीएससी आनलाइन आवेदन 23 फरवरी तक आवेदन स्वीकार करेगा। विलंब शुल्क के साथ 25 तक आवेदन के लिए लिंक वेबसाइट पर रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading