नीतीश कुमार को फिर से मौका देने पर बोले लालू, कहा- अब आएंगे तो उन्हें…

बिहार की सियासत में सस्पेंस हमेशा बना ही रहता है। खासकर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ममला हो तब। दरअसल, आज राजद सुप्रीमो लालू यादव मीडिया से टकरा गए और उनसे ऐसा सवाल पूछा गया कि वह बेहद सधे अंदाज में जवाब दे गए।  लालू यादव से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन में दरबाजा खुला है? क्या नीतीश कुमार को मौका देंगे? इसपर लालू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है हमेशा यह दरवाजा कि।

Lalu Yadav Latest News, Updates in Hindi | लालू यादव के समाचार और अपडेट -  AajTak

गुरुवार को दोनों नेताओं की सहजता से हुई थी मुलाकात

बता दें कि बीते गुरुवार को विधानसभा में अचानक सीएम नीतीश कुमार के सामने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आ गए। एक बार तो लगा कि दोनों नेताओं के बीच तल्खियां दिखेंगी लेकिन दोनों पुराने नेता और मित्र सहजता से मिले। भले ही मुलाकात कुछ ही देर की थी लेकिन दोनों नेताओं ने एक दूसरे का कुशल-क्षेम पूछा। लालू प्रसाद ने भी बिना किसी दुराभाव के जवाब दिया। फिर दोनों नेता अपने-अपने रास्ते निकल लिए।

पिछली बार लालू और तेजस्वी काफी आक्रामक नजर आए थे

बता दें कि पिछली बार नीतीश कुमार ने जब पलटी मारी थी तब लालू यादव बेहद आक्रामक नजर आ रहे थे। यहां तक कि लालू यादव से अधिक तेजस्वी और तेज प्रताप हमलावर नजर आ रहे थे। लालू ने जहां नीतीश कुमार को नाग सांप कहा था वहीं तेजस्वी और तेज प्रताप ने पलटू चाचा कहकर संबोधित किया था। तेजस्वी यादव ने तो विधानसभा में भी नीतीश कुमार के साथ जोरदार बहस की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading