मुजफ्फरपुर : हिंदुओं की शान, मराठा साम्राज्य का मान..शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती जिले के पानी टंकी चौक स्थित चिल्ड्रेन्स पार्क में शिव जन्म महोत्सव के रूप में मनाई गई। जहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी संबंधित किताबों की प्रदर्शनी के साथ धार्मिक ग्रन्थ एवं बज्जिका साहित्य की भी प्रदर्शनी लगाई गई।

मौके पर मौजूद सभी लोगों ने वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर चलने और गरीब के साथ पिछड़े हुए लोगों को हमेशा मदद करने का संकल्प लिया। इस दौरान जय भवानी जय शिवाजी के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।


