पटना सहित अन्य जिलों में बारिश के आसार, मेघगर्जन और आंधी को लेकर अलर्ट जारी

बिहार : देश के पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम ने करवट ली है। राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी भागों में वर्षा, मेघगर्जन, आंधी-पानी का असर बना रहा। राजधानी में जहां 0.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई वहीं 30.5 मिमी के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक वर्षा हुई।वर्षा की सक्रियता बने होने के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक होने के कारण 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Bihar Weather Update 4 September 2023 Patna IMD Alert for Thunderstroke in  14 Districts Check Weather Forecast Rain ann | Bihar Weather Update: बिहार  के 14 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, वर्षा

मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के सभी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 23 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के आसार है। बर्फीली पछुआ हवा का प्रवेश प्रदेश में होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। ठंड का असर फरवरी के अंत तक जारी रहने की संभावना है। पटना व आसपास क्षेत्रों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में सुबह के समय वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। आंशिक बादल छाए रहने के कारण तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि प्रदेश में वर्षा रबी की फसलों लिए लाभदायक साबित होगा।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

गाेपालगंज में 30.5 मिमी, सारण के मांझी में 12.0 मिमी, सिवान के दरौली में 9.0 मिमी, गुठनी में 8.4 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 7.8 मिमी, मोतिहारी में 6.1 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 5.4 मिमी, सिसवन में 5.2 मिमी, महाराजगंज में 5.0 मिमी, गोपालगंज के कुचायकोट में 4.6 मिमी, सारण के दीघवारा में 4.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading