बिहार में बारिश के साथ एक बार फिर दस्तक दे सकती ठंड, मेघ गर्जन व वज्रपात के अलर्ट जारी

बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में शुकव्रार को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। इस बारिश के चलते ठंड एक बार फिर से दस्तक देगी।

Bihar Weather News: बिहार में बढ़ने लगी ठंड, 13 जिलों में अलर्ट जारी, बारिश  के भी आसार... | Bihar Weather News: Cold starts increasing in Bihar, alert  issued in 13 districts, chances

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।वहीं, इसके बाद प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा के प्रवेश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों के बीच रिमझिम फुहार ने सुबह में ठंड का अहसास कराया तो दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन से राहत मिली।

बिहार में ठंड का प्रभाव 29 फरवरी तक जारी रहेगी

हालांकि, शाम में तापमान गिरने से ठंड फिर बढ़ गई। ठंड का प्रभाव फरवरी तक बना रहेगा। ऐसे में गर्म कपड़ों का प्रयोग जरूरी होगा। पटना, वैशाली, सिवान के जीरादेई को छोड़कर शेष सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 18.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 3.1 मिमी वर्षा एवं हाजीपुर में 13.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading