मुजफ्फरपुर नगर के एमडीडीएम कॉलेज में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी पात्र युवाओं विशेषकर पात्र बालिकाओं, महिलाओं के वोटर लिस्ट में शत प्रतिशत पंजीयन एवं मतदान प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान सभी उपस्थित छात्राओं से किया।

उन्होंने लोकतंत्र में प्रत्येक मत के महत्व को रेखांकित किया तथा मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में मतदान प्रतिशत में अधिकाधिक अभिवृद्धि की समस्त जिलावासियों से अपील की।

साथ ही रंगोली तथा क्विज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसके बाद सभी विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर छात्राओं को नगर आयुक्त, डीपीओ आईसीडीएस ने भी संबोधित किया। मंच संचालन तथा इलेक्शन क्विज का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया।

