तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं, उन पर क्या बोले…! : सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मंगलवार को राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं, उन पर क्या बोले…उन्हें अभी गिनती सिखानी पड़ेगी। बता दें कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली में तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि पिछले 14 साल से सम्राट चौधरी चुनाव नहीं लड़े हैं। लड़े हैं तो राजद से जीते हैं। सम्राट चौधरी 5-5 साल में पार्टी बदलते हैं। अब सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की जितनी उम्र नहीं है, उससे कहीं ज्यादा हम सदन में रह चुके हैं।

Samrat Choudhary on the support of Jitan Ram Manjhi Attack Nitish Kumar |  Bihar News: सम्राट चौधरी का बयान- यह दलित का अपमान है, सबसे सफल सीएम मांझी  रहे हैं | Hindi

सम्राट चौधरी ने इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये पूर्ण रूप से दिखता है कि लालू जी को अपनी पत्नी, बेटों और बेटियों की चिंता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की चिंता है। मोदी जी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक तरफ व्यक्तिवादी पार्टी है तो दूसरे तरफ प्रधानमंत्री जी को समाज की चिंता है, ये बड़ा फर्क है।

क्या कहा था लालू ने?
पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को एक रैली के दौरान लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना परिवार नहीं होने को लेकर कटाक्ष किया था। लालू ने कहा था कि अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading