लालू के पीएम मोदी के परिवार वाले बयान की निर्मला सीतारमण ने की निंदा

पटनाः3 मार्च को पटना में आयोजित महागठबंधन की रैली में पीएम मोदी पर लालू प्रसाद के बयान को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. लालू के इस बयान पर बीजेपी नेता पूरी तरह हमलावर हैं और इसे बेहद ही शर्मनाक बता रहे हैं. खुद पीएम ने भी पूरे देश को ही अपना परिवार बताकर लालू के इस बयान का जवाब दिया है. बिहार दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी लालू प्रसाद के इस बयान की कड़ी निंदा की है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया |

‘लालू को ऐसे ओछे बयान नहीं देने चाहिए’

निर्मला सीतारमण ने कहा कि “भाजपा ने करारा जवाब दिया है. पीएम ने जो कहा वह सही है, पूरा देश उन्हें अपना परिवार मानता है. इसलिए, इस तरह के ओछे बयान देना सही नहीं है, वह भी उस व्यक्ति द्वारा जिसने दशकों तक राजनीति में बिताया और राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं. अगर इतने वरिष्ठ नेता इस तरह के बयान देते हैं तो इससे लोग निराश होते हैं. राजनीति में गरिमा बनाए रखना जरूरी है.”

जन विश्वास रैली में दिया था लालू ने बयान

3 मार्च को पटना में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास रैली में लालू प्रसाद ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. लालू ने कहा था कि “तुम बताओ न कि क्यों परिवार में तुमको कोई संतान नहीं हुआ बताओ! तुम्हारे पास परिवार नहीं है.तुम हिंदू भी नहीं है. तुम्हारी माताजी का जब देहावसान हो गया तो हर हिंदू शोक में दाढ़ी-मूंछ छिलवाता है, तुमने क्यों नहीं छिलवाया बताओ!”

बीजेपी ने चलाया- ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन

लालू के बयान पर पीएम के पलटवार के बाद तो बीजेपी ने ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन ही शुरू कर दिया. कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने अपने X प्रोफाइल में अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने नड्डा ने सबसे पहले ये बदलाव किया और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और अनुराग ठाकुर ने भी अपने X प्रोफाइल में अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading