पीएम मोदी की रैली में नहीं दिख रहें भाजपा के हनुमान चिराग पासवान, 10 मार्च को कर सकते है खेला!

जमुई से सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बिहार में पीएम मोदी की रैली में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी सीट शेयरिंग नहीं हुई है। इससे पहले ही चिराग ने बिहार में एक लोकसभा सीट पर तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर, वह 10 मार्च को भव्य रैली भी करने वाले हैं। चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया। इसमें जानकारी दी गई है कि चिराग पासवान जन आशीर्वाद महासभा करने जा रहे हैं।

बिहार उपचुनाव: भाजपा ने चिराग पासवान को लिया साथ, मोकामा व गोपालगंज में BJP  के लिए करेंगे प्रचार - Prabhat Khabar10 मार्च को वैशाली के साहेबगंज में उच्च विद्यालय मैदान में दोपहर 11.30 बजे चिराग की भव्य रैली होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्टर में एनडीए के किसी भी नेता की तस्वीर नहीं है। यह भी देखा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चिराग जो पोस्टर अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं, उनमें से किसी में भी पीएम मोदी और अन्य एनडीए नेताओं की तस्वीर नहीं है।

मंच से कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद

उधर, पीएम मोदी की रैली से दूरी और इधर चिराग को राजद (RJD) से ऑफर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि चिराग पासवान 10 मार्च को मंच से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि चिराग एनडीए का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं, अब राजद के एक विधायक ने भी चिराग को उनके साथ आने का खुला ऑफर दे दिया है। विधायक ने कहा कि चिराग पासवान अगर महागठबंधन में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.