सीएम नीतीश के इंग्लैंड से लौटते ही लोकसभा चुनाव को लेकर चालू होगा असली ‘खेला’

लोकसभा चुनाव को केंद्र में रख जदयू जंबो अभियान समिति बना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश यात्रा से लौटने के बाद जंबो समिति की आधिकारिक घोषणा संभव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 दिन बाद विदेश यात्रा से लौट आएंगे। उसके बाद असली ‘खेल’ शुरू होगा। जदयू की अभियान समिति में 40 लोगों को जगह दी जा रही। सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अभियान समिति होगी। अभियान समिति में ऐसे लोगों को जगह दी जा रही जिन्हें पूर्व में लोकसभा चुनाव में इस तरह का अनुभव रहा है।

Nitish Kumar Gearing Up For Another U-Turn? Bihar CM May Exit I.N.D.I.A:  Sources | India News, Times Now

इस तरह सक्रिय रहेगी अभियान समिति

अभियान समिति को यह जिम्मा दिया जा रहा कि वह उन लोगों के साथ संपर्क कर अपने काम को आगे बढ़ाए जिनके पास जिलों का प्रभार का है। अभियान समिति यह देखेगी कि चुनाव प्रचार की गति किस तरह की है। प्रभारी की सहमति से बड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर भी अभियान समिति अपने को केंद्रित करेगी।

अभियान समिति में विधायक, पार्टी पदाधिकारी व पूर्व प्रत्याशी भी

अभियान समिति में जदयू अपने तेज तर्रार विधायकों, पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारी व पूर्व में प्रत्याशी रहे लोगों को शामिल कर रहा।

मुख्यालय स्तर पर नियमित रूप से संपर्क में रहेंगे

अभियान समिति में जगह पाने वाले लोग नियमित रूप से जदयू के प्रदेश मुख्यालय के संपर्क में रहेंगे। इन्हें अपने आवंटित क्षेत्र में पार्टी के स्तर पर चुनाव अभियान में सक्रिय तो रहना ही है साथ में हर रोज मुख्यालय के संबंधित पदाधिकारी को यह फीडबैक देना है कि संबंधित लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी कि क्या स्थिति है। किस तरह के रवैये से पार्टी को नुकसान संभव है। इस क्रम में अभियान समिति अपने से संबंधित लोकसभा प्रत्याशी से बात भी करेगा।

सामाजिक समीकरण के लिहाज से लोग पार्टी के किस नेता की सभा चाह रहे हैं इस बारे में भी अभियान समिति पार्टी के प्रदेश मुख्यालय को जानकारी उपलब्ध कराएगा। पार्टी के किस नेता द्वारा चुनाव में दिलचस्पी नहीं ली जा रही इस बारे में भी मुख्यालय स्तर पर सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading