मौसम विभाग ने बिहार में 5 दिनों तक किया अलर्ट जारी, जाने मौसम अपडेट

बिहार के मौसम में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। अब मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। जो कि लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। लोगों को अभी भी सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा

राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

खगड़िया सबसे गर्म तो मोतिहारी सबसे ठंड जिला रहा

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी के अनुसार पर्वतीय इलाकों से आ रही शुष्क शीतल हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना है। वहीं 13 मार्च से हवा की स्थिति में बदलाव आने के साथ तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम हो जाएगा। लोगों को दिन में गर्मी परेशान करेगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading