तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. मुजफ्फरपुर द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में  तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तिमुल सभागार में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के वरीय पदाधिकारी मो० मजीदउद्दीन, सहायक महाप्रबंधक के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघ से जुड़ी सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

जहां प्रभारी विपणन उमाकांत ठाकुर ने कहा कि संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जो आगे बढ़ने में, आत्मनिर्भर होने में जो सहयोग दिया जा रहा उसमें और अधिक से अधिक प्रगति लाने की आवश्यकता है।

जिसे पुरा करने के लिए संघ प्रतिबद्ध है और संघ ऐसे कार्यों के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को संचालन विवेक कुमार झा ने उपहार देकर सम्मानीत किया।

मौके पर कार्यक्रम में डा० एस० बी० हजारीका, प्रबंधक, सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक, दीनानाथ, सहायक प्रबंधक, सुरेश कुमार गुप्ता, सहायक लेखा पदाधिकारी, रामाकान्त ठाकुर, सहायक लेखा पदाधिकारी, अमर किशोर पंडित, सुनील कुमार, संजय कुमार, विवेक कुमार झा, राजीव कुमार, शिवशंकर प्रसाद सिंह, नवीन प्रकाश, सुबोध कुमार, अजय कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.