मुजफ्फरपुर: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, जीजा के साथ दुल्हन फरार

मुजफ्फरपुर. बिहार में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक साली अपने जीजा के प्यार में इतनी दीवानी हुई क़ि उसके साथ ही भाग गई. खास बात ये है कि जीजा के साथ भागने के लिए साली ने अपनी शादी से ठीक पहले का वक्क चुना. साली जीजा के साथ अपनी शादी से पहले फरार हो गई. मामला मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र का है.

Bihar: साली को लेकर फरार हुआ जीजा, सास से बोला- पत्नी की देखभाल के लिए लेकर जाता हूं; 22 दिन बाद मिली युवती - Brother in law ran away with his sister

अहियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कोल्हुआ की रहने वाली युवती की शादी अगले सप्ताह होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही युवती अपने जीजा के साथ ही फरार हो गई जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर युवती की मां ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है जिसमे दामाद को आरोपी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि युवती पहले भी अपने जीजा के साथ फरार हो गई थी, इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे काफी मनाया इसके बाद दोनों वापस लौटे थे.

इस घटना के बाद युक्ति की शादी दूसरे जगह तय कर दी गई और उसकी शादी अगले सप्ताह ही होने वाली थी. घर में सब खुश थे कि सब कुछ सामान्य हो गया है और लड़की की शादी कहीं और हो रही है. लड़की की शादी के लिए तैयारियां जोर-जोर से चल रही थी. लड़की खुद शादी की तैयारी में जुटी हुई थी, शॉपिंग के लिए भी जाती थी. इसी दौरान वो कपड़ा खरीदने के नाम पर घर से बाहर निकली और उसके बाद एक बार फिर से जीजा के साथ फरार हो गई.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading