केके पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले एक और आदेश किया जारी, शिक्षा विभाग में हड़कंप

बिहार : शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों को छात्र कोष और विकास कोष की पड़ी राशि खर्च करने का आदेश दिया है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर कहा है कि यदि राशि खर्च नहीं हुई तो 15 लाख से अधिक सारी राशि सरकारी कोष में जमा की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। विभागीय आदेश के मुताबिक, छात्र कोष और विकास कोष की राशि कई माध्यमिक स्कूलों के द्वारा खर्च नहीं की जा रही है। जबकि, राज्य के माध्यमिक स्कूलों में 1200 करोड़ की राशि पड़ी है।

बिहार: केके पाठक ने नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरी सच्चाई… - Patna  Fake claim being circulated on social media saying IAS KK Pathak has  resigned lcls - AajTak

इस राशि से क्या होगा

इस राशि का उपयोग स्कूलों की चहारदीवारी निर्माण, कमरों का निर्माण, शौचालय की सफाई-मरम्मति, फर्नीचर खरीद, साईकिल स्टैंड बनाने आदि कार्यों में करने का निर्देश दिया गया था। कुछ ऐसे भी माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनके छात्र कोष और विकास कोष में एक करोड़ से अधिक राशि पड़ी हुई है। इन स्कूलों को अपने के साथ ही पोषक क्षेत्र के अन्य माध्यमिक स्कूलों में भी राशि देनी है।

जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से आदेश करें कि छात्र कोष और विकास कोष की राशि विभाग द्वारा चिह्नित प्राथमिकता वाले कार्य में खर्च करें। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह भी कहा है कि कई माध्यमिक स्कूल ऐसे भी हैं, जिनके द्वारा विभिन्न कार्य इस मद की राशि से किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading