बीपीएससी में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तिथि और प्रक्रिया….

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक शिक्षक के 41 एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के 21 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। नियमित नियुक्ति के तहत देश के नागरिक 25 अप्रैल से 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक स्तर के लिए अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार की ओर से आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालय में तीन वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य है। उच्च माध्यमिक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के साथ पीजी शिक्षक के रूप में तीन वर्ष का अनुभव चाहिए।

BPSC Recruitment Exam Will candidates get 5 chances instead of three know  all details - क्या BPSC भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 के बजाय मिलेंगे  5 मौके? , Education News - Hindustan

डीईओ की जांच में दो दर्जन शिक्षक मिले अनुपस्थित

अरवल में जिला शिक्षा अधिकारी बिंदु कुमारी के द्वारा कई विद्यालयों की जांच में लगभग दो दर्जन शिक्षक अपने कार्य से बिना बताए अनुपस्थित पाया गए। मध्य विद्यालय रसीदपुर, कन्या मध्य विद्यालय, खैरा विद्यालय, गोईंद मध्य विद्यालय, इनजोर मध्य विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने कार्य से बिना बताए अनुपस्थित मिलीं।

डीईओ ने बताया कि जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। सभी अनुपस्थित शिक्षकों की एक दिन की वेतन कटौती करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है ताकि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading