सीट बंटवारे के हलचल के बीच जीतन राम मांझी से मिले सम्राट चौधरी

बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे और नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को पूर्व सीएम जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मंत्रणा हुई। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री एवं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे। बता दें कि मांझी बिहार कैबिनेट में एक और मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। साथ ही HAM ने लोकसभा चुनाव में गया सीट से लड़ने की दावेदारी पेश की है।

बिहार में खेला नहीं कर पाएंगे मांझी सम्राट चौधरी ने बता दिया बहुमत का  आंकड़ा : bihar nda government jitan ram manjhi will not get anything samrat  choudhary told majority figure

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार दोपहर पौ    ने एक बजे पटना स्थित जीनतराम मांजी के आवास पर पहुंचे। वे सवा एक बजे तक वहां रुके। करीब आधे घंटे तक उनकी मांझी एवं उनके बेटे से बात हुई। बीजेपी ने HAM को लोकसभा चुनाव में बिहार की एक सीट देने का मन बनाया है। माना जा रहा है कि गया लोकसभा सीट से मांझी की पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाएगा। अभी यहां से जेडीयू से सांसद हैं। जेडीयू को गया के बदले दक्षिण बिहार की औरंगाबाद या कोई अन्य सीट दी जा सकती है।

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा
सम्राट और मांझी की बैठक में नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा हुई। हालांकि, दोनों नेताओं ने क्या बात की इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। जीतनराम मांझी ने कई मौकों पर बिहार कैबिनेट में HAM से दो मंत्री बनाने की मांग पूर्व में की। उनके बेटे संतोष सुमन अभी कैबिनेट मंत्री हैं। मांझी का कहना है कि उन्हें महागठबंधन से सीएम पद का ऑफर था, लेकिन वे एनडीए छोड़कर नहीं गए। ऐसे में उनकी पार्टी को कम से कम दो मंत्री पद मिलने ही चाहिए।

चर्चा है कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है। पूरी संभावना है कि इसमें सिर्फ जेडीयू और बीजेपी के विधायक एवं एमएलसी ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में HAM की एक और मंत्री बनाने की मांग पर विचार नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी बात पर सहमति बनाने के लिए सम्राट चौधरी ने गुरुवार को जीतनराम मांझी और संतोष सुमन से मुलाकात की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading