इस सीट से लड़ेंगी लवली आनंद, आज ही हो रहीं जेडीयू में शामिल

पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां पूर्व सांसद और बिहार के कद्दावर नेता सह पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू में शामिल हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक लवली आनंद सोमवार को ही जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण करेंगी. इसको लेकर जदयू के दफ्तर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Anand Mohan: Lovely Anand Said - He Is Innocent, Former Mp Would Have  Risked His Life For Ias Krishnaiah - Amar Ujala Hindi News Live - Anand  Mohan Singh :लवली आनंद बोलीं-

जानकारी के मुताबिक लवली आनंद को पार्टी की सदस्यता जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह ललन सिंह दिलाएंगे. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद लवली आनंद की जदयू में एंट्री से इस बात को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है कि क्या पार्टी उन्हें बिहार की किसी से सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाएगी.पहले से ही यह माना जा रहा था कि लवली आनंद विहार में जेडीयू में शामिल होंगी क्योंकि एनडीए की सरकार बनने के बाद विश्वासमत के दौरान उनके पुत्र चेतन आनंद जो कि राजद के विधायक थे ने अपना पाला बदल लिया था और जदयू के खेमा में जा बैठे थे. आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद पूर्व सांसद हैं.

लवली आनंद बिहार के शिवहर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. मालूम हो कि लवली आनंद के पति आनंद मोहन को लंबे अरसे बाद जेल से रिहा किया गया था. उनके जेल से बाहर आने के बाद से ही लवली आनंद भी राजनीति में पूरी तरीके से सक्रिय हो गई थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.