इस दिन हो सकता है इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक नतीजों की तैयारियों में जुटा है। दोनों ही कक्षाओं के कुल 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। पूर्व वर्षों के पैटर्न के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहले कक्षा 12 के सभी वर्गों कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट होली से पहले जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इस माह के आखिर तक BSEB मैट्रिक परीक्षाफल भी घोषित कर देगा।

Bihar board 10th result 2018: bihar board matric result 2018 date changed  now it will be released on 26 june at biharboard ac in - Bihar board 10th  result 2018 : कल

Bihar Board Result 2024: जानें स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट के फॉर्म की तारीखें

BSEB द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर इंटर व मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थियों के विषयवार प्राप्तांकों के लिए अंकतालिका (Mark Sheet) भी ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। यदि किसी छात्र या छात्रा को लगता है कि उन्हें किसी विषय या कई विषयों में उनकी उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं, तो अपना कॉपियों की सन्निरीक्षा करवा सकेंगे। इसके लिए बिहार बोर्ड ऑनलाइन फॉर्म नतीजों की घोषणा के बाद जारी किए जाएंगे। पूर्व वर्षों के पैटर्न के अनुसार स्क्रूटिनी फॉर्म नतीजे घोषित होने के 2 दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

इसी प्रकार, जिन छात्र-छात्राओं को एक या अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। इसके लिए भी ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स नतीजों के 4-5 दिन बाद से फॉर्म भर सकेंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.