बिहार में 15 मार्च को हुई बीपीएससी शिक्षक भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण (TRE-3.0) की परीक्षा 15 मार्च, 2024 को 02 (दो) पालियों में आयोजित की गई थी। इस दौरान यह सूचना मिली थी की इस परीक्षा का सवाल पहले ही आउट हो गया था, जिसके बाद इस मामले में जांच की जा रही थी। ऐसे में इस जांच के बीच आयोग ने यह इस परीक्षा को रद्द कर दिया है।
![]()
दरअसल, इस मामले को लेकर लगातार बिहार पुलिस नए-नए खुलासे कर रही थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जिसके बाद आयोग द्वारा अंततः परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में बीपीएससी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें 15 मार्च को आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।







