नई नवेली दुल्हन को क्यों नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, जानें….

इस बार होली 25 और 26 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं रंग उत्सव का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा. होलिका दहन होने के बाद ही रंगोत्सव यानी होली का पर्व खुशी से मनाया जाता है. होलिका दहन में कई चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. खासकर नव विवाहिता दुल्हन को इसका खास ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि होलिका दहन होली की पहली सीढ़ी होती है, जिसके बाद रंग उत्सव का पर्व मनाया जाता है. होलिका दहन होली के दिन पूर्व मध्य रात्रि को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों से जलावन ले जाकर होलिका दहन करते हैं. लेकिन नई दुल्हन को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए.

HOLI 2023 : 6 या 7 मार्च में से कब मनाई जाएगी होली? जानें होलिका दहन की सही  तिथि और शुभ मुहूर्त - MEDIA4SUPPORT

नव विवाहिता को होलिका दहन देखना वर्जित
शास्त्रों में नव विवाहित दुल्हन को होलीका दहन देखना वर्जित माना गया है. होलिका की शादी होते ही उसे आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी समाप्ति हो जाती है. इसके बाद उनकी दूसरी शादी करने के लिए आए राक्षस वापस लौट जाते हैं. यानि एक शादी होते ही उसी रात होलिका चिता में जल जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण बात माना जाता है. इसलिए शास्त्रों के मुताबिक नव विवाहिता महिलाएं और नव दुल्हन को होलिका दहन देखना वर्जित माना गया है.

बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है होली
होली निष्ठा, विश्वास और धर्म का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की प्रतीक होली को हमलोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. उन्होंने कहा कि होली पूर्णिया जिला के बनमनखी के धरहरा से हुई थी. यहां पर भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद को हिरणकश्यप जैसे राक्षस से बचाने के लिए स्वयं अवतार लिया था और अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी. जिसकी कई निशानियां अभी इस मंदिर में साक्ष्य के तौर पर मौजूद हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading